सरगुजा पुलिस का साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार : पाँच हजार रुपये में बेच दिए बैंक खाते, कर्नाटक से दिल्ली तक मची थी हलचल, देशभर की साइबर शिकायतों के बाद म्यूल अकाउंट मामले में दो आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमांड में.

सरगुजा पुलिस का साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार : पाँच हजार रुपये में बेच दिए बैंक खाते, कर्नाटक से दिल्ली तक मची थी हलचल, देशभर की साइबर शिकायतों के बाद म्यूल अकाउंट मामले में दो आरोपी युवक गिरफ्तार कर भेजे गये न्यायिक रिमांड में.

डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट, पीओएस, फर्जी सिम धारकों इत्यादि के जांच/तस्दीक उपरांत संलिप्त आरोपियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा म्यूल अकाउण्ट में संलिप्त खाता धारकों के विरूद्ध दो अलग-अलग प्रकरण पंजीबद्ध कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा-बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 80280200002383 धारक गुफरान जाहिद पिता मोहम्मद परवेज आलम, उम्र 32 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ, रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 252/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्ध अन्य राज्य कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है। जिसके खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत आरोपी गुफरान जाहिद को थाना तलब कर पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/- रूपये में बेचना बताया, आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया गया, जिसे जप्त किया गया है। संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इसके विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनाँक 29 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दूसरे प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि पुलिस मुख्यालय (तकनीकी सेवाऐं) नवा रायपुर के द्वारा म्यूल अकाउण्ट के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। थाना गांधीनगर पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा-बैंक में संचालित म्यूल अकाउण्ट खाता क्रमांक 59210200000274 धारक तजमुल अंसारी पिता परवेज अंसारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी तकिया शरीफ रनपुरखुर्द थाना कोतवाली अम्बिकापुर, जिला सरगुजा के विरूद्ध अपराध क्रमांक 253/2026 धारा 318(4),317(4) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। म्यूल अकाउण्ट बैंक खाते के विरूद्ध अन्य राज्य कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन शिकायत दर्ज है, जिसके खाते में ऑनलाईन माध्यम से विभिन्न राशि प्राप्त होना पाया गया है। प्रकरण पंजीबद्ध किए जाने के उपरांत आरोपी तजमुल को थाना तलब कर पूछताछ किए जाने एवं मेमोरेण्डम कथन में जुर्म स्वीकार कर अपने बैंक खाता को एक व्यक्ति को 5000/- रूपये में बेचना स्वीकार किए जाने के साथ आरोपी के द्वारा अपना मोबाईल पेश किया गया, जिसे जप्त किया गया है। संबंधित आरोपी के द्वारा अपराध घटित करने एवं इनके विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से विधिवत् रूप से दिनांक 29 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Crime