छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में भावुक विदाई समारोह : ईडी मनीष गुप्ता सहित 8 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, पॉवर कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में भावुक विदाई समारोह : ईडी मनीष गुप्ता सहित 8 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित, पॉवर कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई.

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी़ से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री मनीष कुमार गुप्ता सहित कुल 8 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। पॉवर कंपनीज़ के मुख्यालय सेवा-भवन में आयोजित समारोह में प्रबंध निदेशक (जनरेशन) श्री एस. के. कटियार, प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला तथा प्रबंध निदेशक (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर ने सेवानिवृत्त ईडी श्री गुप्ता को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकगणों ने कहा कि श्री गुप्ता के समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली एवं अनुभवों से पॉवर कंपनी के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली हैं। सेवानिवृत ईडी श्री गुप्ता ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए अपने सेवायात्रा में मिले सहयोग के लिए प्रबंधन, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी तरह एक अन्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के लोड डिस्पेच सेंटर में आयोजित समारोह में रायपुर से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री योगेश्वर प्रसाद साहू, राजनांदगांव से वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री प्रमोद कुमर उइके, भिलाई से वरिष्ठ पर्यवेक्षक (परीक्षण) श्री यशवंत कुमार स्वर्णकार, लाइन सहायक श्रेणी एक श्री रामकिशुन साहू (कोरबा), लाइन सहायक श्रेणी-एक श्री एल.गोपी राव, लाइन सहायक श्रेणी-दो श्री रूपराम साहू, फार्मासिस्ट श्री संजय कुमार डुमरे को सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। जनरेशन कंपनी द्वारा भी सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रबंध निदेशक (उत्पादन) कार्यालय में ईडी श्री मनीष कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया।

Chhattisgarh