36 वर्षों की सेवा का मिला सम्मान : नारायण प्रसाद साहू बने उपनिरीक्षक, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने लगाए स्टार, जशपुर पुलिस में गौरव का पल, स्टार सेरेमनी में सहायक उपनिरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को मिला प्रमोशन.

आज दिनांक 26 मई 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में स्टार सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा थाना बागबहार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को स्टार लगाकर सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया।

इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने नवपदोन्नत उप निरीक्षक नारायण प्रसाद साहू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्टार सेरेमनी के दौरान उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं और इस गौरवपूर्ण क्षण की सहभागी बनीं।

नारायण प्रसाद साहू वर्ष 1986 में जिला दुर्ग से पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे। वर्ष 2007 में उन्हें आरक्षक से प्रधान आरक्षक तथा वर्ष 2014 में प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त हुई। वर्ष 2020 से वे जिला जशपुर में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे तथा वर्तमान में थाना बागबहार में पदस्थ हैं।

Jashpur