जशपुर : प्रयास विद्यालय एडमिशन को लेकर अहम अपडेट! मॉडल आंसर जारी होते ही बढ़ी छात्रों की हलचल, अब सिर्फ 30 मई तक सुधार और आपत्ति का अंतिम अवसर

जशपुर : प्रयास विद्यालय एडमिशन को लेकर अहम अपडेट! मॉडल आंसर जारी होते ही बढ़ी छात्रों की हलचल, अब सिर्फ 30 मई तक सुधार और आपत्ति का अंतिम अवसर

जशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा की मॉडल आंसर जारी, 30 मई तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

जशपुर : मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों में ’कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा की मॉडल आंसर जारी कर दी गई है।

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राक्चयन परीक्षा 10 मई .2026 रविवार को आयोजित की गई थी। जिसका मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in पर ’20 मई 2026’ को प्रदर्शित किए गए हैं। जारी मॉडल आंसर में दावा-आपत्ति की अंतिम 30 मई 2026 तक है।

जशपुर के परीक्षार्थियों को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जशपुर कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति आवेदन प्रमाण-दस्तावेजों सहित जमा करना होगा।

बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति पूर्णतः अमान्य होगी। डाक द्वारा दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं’ की जाएगी। विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

Jashpur