महिला थाना के प्रकरण में 17 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार की गई है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा वर्चुअल मीटिंग कर जिले के थाना प्रभारियों को दिए तामीली के निर्देश
जिले में 57 स्थाई एवं 20 गिरफ्तारी कुल 77 वारंटो की तामिली कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया
अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 16 वारंट तामील किए गए, थाना गांधीनगर द्वारा 13 वारंट, थाना मणिपुर द्वारा 3, थाना लखनपुर द्वारा 6, थाना लुंड्रा द्वारा 8, थाना धौरपुर द्वारा 2, चौकी रघुनाथपुर 1, थाना उदयपुर 3, थाना सीतापुर 4, महिला थाना द्वारा वर्ष 2009 से फरार चल रहे वारंटीको गिरफ्तार किया गया इस प्रकार, कुल 57 स्थाई वारंटी एवं 20 गिरफ्तारी वारंट कुल 77 वारंटी को तमिल कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
सभी स्थाई वारंटियों की फिंगरप्रिंटएवं बायोमेट्रिक्स स्कैन किया गया है जिससे उनके द्वारा भविष्य में आपराधिक घटना में संलिपता पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।

