रायपुर पुलिस कमिश्नर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का किया गया सम्मान.
पुलिस कमिश्नर कार्यालय, क्राइम, उत्तर जोन एवं मध्य जोन के कुल 70 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित.
रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके मनोबल को नई ऊर्जा दी गई। अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और कार्यालयीन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कुल 70 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने पुलिस बल में समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर प्रदर्शन की भावना को और मजबूत किया।
पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ संजीव शुक्ला द्वारा दिनांक 23 मई 2026 को कमिश्नरेट रायपुर के एसीसीयू, उत्तर जोन, मध्य जोन एवं कार्यालय पुलिस कमिश्नर में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए सराहनीय, उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मध्य जोन क्षेत्रांतर्गत थाना सिविल लाईन में मोबाईल फोन की झपटमारी करने वाले आरोपी को चंद घंटे के भीतर पकड़ने के फलस्वरूप थाना सिविल लाईन में पदस्थ 07 अधिकारी कर्मचारियो को सम्मानित किया। उत्तर जोन क्षेत्रांतर्गत थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत लक्ष्य ज्वेलर्स में लाखों रूपये सोने चांदी के जेवरात चोरी करने आरोपियों को चंद घंटे में पकड़ने के फलस्वरूप क्राईम तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम के 50 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। पुलिस कमिश्नर कार्यालय में कार्यालयीन कार्य का सुचारू रूप से संचालन, शिकायतों के निकाल एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने के फलस्वरूप पुलिस कमिश्नर कार्यालय के 13 अधिकारी/कर्मचारी कुल 70 अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कांबले सहित डीसीपी नार्थ श्री मयंक गुर्जर, डीसीपी क्राइम श्री स्मृतिक राजनाला, डीसीपी मध्य श्री उमेश गुप्ता, अतिरिक्त डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्चना झा एवं एसीपी मुख्यालय श्रीमती नंदिनी ठाकुर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण, निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
रायपुर पुलिस द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय-समय पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे पुलिस बल में कार्य के प्रति उत्साह, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर प्रदर्शन की भावना बनी रहती है।

