बगीचा विकासखंड के टांगरडीह में सुशासन शिविर से ग्रामीणों को बड़ी राहत, 25 किसानों को केसीसी और आम-लीची-अमरूद के पौधे वितरित, प्रशासन ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

बगीचा विकासखंड के टांगरडीह में सुशासन शिविर से ग्रामीणों को बड़ी राहत, 25 किसानों को केसीसी और आम-लीची-अमरूद के पौधे वितरित, प्रशासन ने दिया त्वरित समाधान का भरोसा

सुशासन तिहार 2026 : बगीचा विकास खंड के ग्राम टांगरडीह में लगाया गया शिविर, 25 किसानों को किसान किताब और फलदार पौधा वितरित किया गया

जशपुर : जशपुर जिले में सुशासन तिहार के तहत सभी 8 विकास खंड के चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। विगत दिवस 22 मई को बगीचा विकास खंड के ग्राम टांगरडीह जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 25 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड, 25 किसानों को फलदार पौधे आम, लीची, अमरूद का वितरण किया गया। बगीचा जनपद पंचायत सीईओ श्री विनोद सिंह ने बताया कि शिविर में 444 आवेदन प्राप्त हुए जिसका प्राप्त हुआ जिसमें से मौके पर ही 143 आवेदनों का निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का निराकरण गंभीरता से किया जाएगा।

Jashpur