वनभूमि पर अतिक्रमण की खबर निकली भ्रामक, जांच में मिला केवल कचरे का ढेर, वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से शुरू की सफाई कार्रवाई

वनभूमि पर अतिक्रमण की खबर निकली भ्रामक, जांच में मिला केवल कचरे का ढेर, वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से शुरू की सफाई कार्रवाई

वनभूमि पर अतिक्रमण नहीं, मिला कचरे का ढेर

जशपुर : समाचा पत्रों में प्रकाशित खबर ‘‘आंख मंदूे बैठा है वन विभाग और नगर से लगी वनभूमि पर हो रहा अतिक्रमण‘‘ का खंडन करते हुए वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने जांच प्रतिवेदन दिए हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी कुनकुरी से कराई गई जांच में मौका निरीक्षण पर वनभूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं पाया गया। जांच में सामने आया कि मौके पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक-ट्रैक्टर से कचरे का ढेर डाला गया है। विभाग द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से कचरा हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

Jashpur