जशपुर के दूरस्थ ग्रामों में जनसेवा की नई पहल: करदना से मयूरचुंदी तक “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत शिविरों में योजनाओं की जानकारी, पेंशन-राशन व स्वास्थ्य सेवाओं का मौके पर लाभ, PVTG परिवारों को मिला सीधा सरकारी सहायता का लाभ

जनभागीदारी सबसे दूर सबसे पहले अभियान के तहत ग्रामवासियों को दी गई योजनाओं की जानकारी

जशपुर : भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जशपुर विकास खंड के ग्राम बाला छापर मनोर विकास खंड के ग्राम करदना, टांगरडीह, पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम,राजाआमा , कुकुरभूखा, बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली अ,और दुलदुला विकास खंड के ग्राम मयूरचुंदी आदि अन्य गांवों में शिविर लगाया गया।

जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का राशनकार्ड बनाकर दिया गया लोगों का पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।

अधिकारियों द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और ग्रामवासियों को केन्द्र और राज्य शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। और उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

Jashpur