शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन एवं वाहनों का बेतरतीब खड़ी होना पाए जाने पर चलानी कार्यवाही
कुल 11 वाहनों पर कार्यवाही करते चालकों से 25600/- रुपए समान शुल्क वसूली गई
अंबिकापुर : शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ अंबिकापुर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क जाम और दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए यातायात विभाग ने विशेष अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई की, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
अंबिकापुर शहर में यातायात व्यवस्था के निरीक्षण दौरान सड़क पर बेतरतीब एवं गैर जिम्मेदार तरीके से खड़ी वाहन, जिससे ययायत बाधित होने एवं दुर्घटना की संभावना होने पर कुल 11 वाहनों पर 25,600/- रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया है।
कुल 11 वाहनों के विरुद्ध यातायात शाखा अंबिकापुर प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कैवर्त द्वारा कार्यवाही की गई है।

