सुशासन तिहार 2026 : घरजियाबधान और कुसुमताल गांव में चलाया गया स्वच्छता श्रमदान
जल संरक्षण संवर्धन के तहत ग्रामवासियों ने बनाया सोखता गड्ढा
जशपुर : सुशासन तिहार के तहत जशपुर जिले के सभी विकास खंडों में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम पंचायत घरजियाबधान और कांसाबेल विकास खंड के कुसुमताल में सुशासन तिहार के अवसर में शिविर स्थल पर सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया गया एवं जल संरक्षण संवर्धन के लिए 5 % मॉडल भी बनाया गया और सोखता गड्ढा बनाया गया।
इसके साथ ही सुबह पाली में युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि सुशासन शिविर में सुबह की पाली में योगाभ्यास, स्वच्छता श्रमदान और खेल गतिविधियों भी आयोजित की जा रही है। और द्वितीय पाली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाता है।

