नारायणपुर पुलिस की अनोखी पहल : “विग्रह से विश्वास” की ओर बढ़ते कदम, सोनपुर के कदेर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ी आत्मीयता, “माड़ मैत्री चौपाल” में ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं.

नारायणपुर पुलिस की अनोखी पहल : “विग्रह से विश्वास” की ओर बढ़ते कदम, सोनपुर के कदेर गांव में पुलिस और ग्रामीणों के बीच बढ़ी आत्मीयता, “माड़ मैत्री चौपाल” में ग्रामीणों के बीच बैठकर सुनी समस्याएं.

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन में जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु संचालित “माड़ मैत्री अभियान” के तहत दिनांक 15 मई 2026 को थाना सोनपुर क्षेत्र के ग्राम कदेर में “माड़ मैत्री चौपाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय साबद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पारंपरिक दूरियों को समाप्त करते हुए ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर आत्मीय संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक आश्वासन दिया।

एएसपी श्री साबद्रा और निरीक्षक श्री कृष्णा साहू ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नारायणपुर पुलिस का ध्येय वाक्य “विग्रह से विश्वास” है तथा पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा, सहायता एवं सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों, युवाओं एवं बच्चों को सरल और सहज भाषा में उनके अधिकारों, शासकीय योजनाओं तथा कानून व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई।

पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा गांव की गतिविधियों एवं समस्याओं की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने हेतु स्थानीय युवाओं को “माड़ मित्र” के रूप में नामित किया गया।

पुलिस और ग्रामीणों के बीच आत्मीयता बढ़ाने के उद्देश्य से “माड़ मित्रों”, ग्रामीणों एवं पुलिस टीम के मध्य एक मैत्रीपूर्ण वॉलीबॉल मैच आयोजित किया गया।

Chhattisgarh