गुमला में चेंबर ऑफ कॉमर्स का बड़ा प्रदर्शन : आंजन टोल प्लाजा पर व्यापारियों का हल्लाबोल, मनमानी वसूली के खिलाफ गूंजे विरोध के स्वर, टोल टैक्स विवाद पर प्रशासन से दो टूक मांग.

गुमला में चेंबर ऑफ कॉमर्स का बड़ा प्रदर्शन : आंजन टोल प्लाजा पर व्यापारियों का हल्लाबोल, मनमानी वसूली के खिलाफ गूंजे विरोध के स्वर, टोल टैक्स विवाद पर प्रशासन से दो टूक मांग.

चेंबर ऑफ कॉमर्स के तत्वावधान में शुक्रवार को नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा द्वारा स्थानीय लोगों से मनमाने तरीके से लिए जा रहे टोल टैक्स के विरुद्ध अपने व्यापारी एकता का परिचय देते हुए जोरदार तरीके से धरना प्रदर्शन किया गया।

मौके पर धरना प्रदर्शन के मुख्य संयोजक एफजेसीसीआई के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष सह नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि स्थानीय लोगों के साथ टोल प्लाजा दवारा की जा रही बदसुलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही आंजन टोल प्लाजा द्वारा मानवाने तरीके से लिए जा रहे हैं टोल के खिलाफ आवाज बुलंद करने की बात कही।राज्य सहित अन्य जगहों पर भी स्थानीय लोगो को टोल प्लाजा में रियायत मिलती है फिर सिर्फ आंजन टोल प्लाजा ने मनमानी नही चलेगी।वहीं चेंबर अध्यक्ष राजेश लोहानी ने कहा कि आंजन टोल प्लाजा में पहले भी कई बार लिखित और मौखिक रूप से वार्ता के उपरांत ये कदम उठाया गया है।व्यपारियो के हितों की रक्षा ही चेंबर का पहला कर्तव्य है।गुमला के व्यपारी काफी शांत और सहनशील है जिसका नाजायज फायदा टोल प्लाजा के लोग उठा रहे है जो अब बर्दाश्त नही किया जायेगा।मौके पर निवृतमान अध्यक्ष राजेश सिंह,सचिव प्रणय कुमार,उपाध्यक्ष बबलू वर्मा,अभिजीत जायसवाल,शशि प्रिया बंटी,अनमोल गुप्ता,दामोदार कसेरा,अनिकेत कुमार,आनंद गुप्ता ने मिलकर व्यापारी एकता जिंदाबाद….टोल प्लाजा की  मनमानी नही चलेगी.. टैक्स वसूली नहीं चलेगी…आदि नारों के साथ लगभग 100 व्यपारियो ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया।लगभग 3 घण्टे चले विरोध प्रदर्शन के दरमियान टोल प्लाजा के दोनों ओर सैंकड़ो गाड़ियों की कतार लगी रही।

बाद में टोल प्लॉजा के एसिस्टेंट  मैनेजर चमन कुमार साहू, साईट इंजीनियर पवन कुमार सहित सिसई सीओ अशोक बड़ाइक व सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार द्वारा घंटो बातचीत के बाद जाम में फंसे वाहनों को थाना प्रभारी एवं चेंबर के संयुक्त प्रयास से निशुल्क टोल फ्री पार कराया गया।

बातचीत में यह निष्कर्ष निकला कि दो दिनों के अंदर गुमला के स्थानीय निजी वाहनों को टोल से पूर्ण रूप से छूट देने पर उच्च अधिकारियों से बात कर सूचना जारी करने की लिखित आशावान के बाद विराध प्रदर्शन समाप्त किया गया।

Jharkhand