गर्मी में यात्रियों को बड़ी सौगात! विशाखापट्नम–नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन शुरू, कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा की सुविधा

गर्मी में यात्रियों को बड़ी सौगात! विशाखापट्नम–नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन शुरू, कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा की सुविधा

विशाखापट्नम-नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन

ग्रीष्मकालीन मौसम में यात्रियों के सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशेष पहल

 बिलासपुर : ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफ़र्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु विशाखापट्नम-नई दिल्ली-विशाखापट्नम के मध्य 01-01 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

 गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन विशाखापट्नम से दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार को चलेगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापट्नम साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनाँक 25 मई 2026 सोमवार को चलेगी | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, अनूपपुर एवं शहडोल स्टेशनों में दिया गया है |

👉 गाड़ी संख्या 08517 विशाखापट्नम-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन, विशाखापट्नम से दिनांक 22 मई 2026 शुक्रवार को 03.30 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 19.20 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, अनूपपुर आगमन 21.15 बजे, प्रस्थान 21.20 बजे, शहडोल आगमन 22.05 बजे, प्रस्थान 22.07 बजे तथा दूसरे दिन 22.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08518 नई दिल्ली-विशाखापटनम समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से दिनाँक 25 मई 2026 सोमवार को 01.45 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के ठहराव वाले मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये शहडोल आगमन 18.50 बजे, प्रस्थान 18.52 बजे, अनूपपुर आगमन 19.30 बजे, प्रस्थान 19.35 बजे, बिलासपुर आगमन 22.35 बजे, प्रस्थान 22.50 बजे तथा दूसरे दिन 16.00 बजे विशाखापट्नम पहुंचेगी ।

 गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव –

 रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में विजयनगरम, रायगड़ा, मुनिगुड़ा, केसिंगा, टिटिलागढ़, बरगढ़ रोड, संबलपुर, झारसुगुड़ा रोड, बिलासपुर, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज, गोविंदपुरी स्टेशनों पर रुकेगी |

 कोच संरचना

 इस स्पेशल समर ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 02 जनरल, 18 स्लीपर सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी |

 यात्रियों से अनुरोध है कि उक्त विशेष ट्रेन की विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

Chhattisgarh