पत्थलगांव तहसील में दोगुनी वसूली के आरोप का उप-पंजीयक ने रखा अपना पक्ष
जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ’“पत्थलगांव तहसील में दोगुनी वसूली का आरोप, रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों ने उठाए सवाल”’ खबर पर पदेन उप-पंजीयक, पत्थलगांव ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
समाचार में लगाए गए आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि रजिस्ट्री और स्टाम्प शुल्क के नाम पर अधिकृत राशि से दोगुनी वसूली की जा रही है। दावा था कि 10 हजार की सरकारी रसीद पर 20 हजार तक की मांग की जाती है। साथ ही नामांतरण में देरी और स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग की गई थी।
उप-पंजीयक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि उप-पंजीयक कार्यालय पत्थलगांव में जमीन की रजिस्ट्री विधिवत की जाती है। स्टाम्प शुल्क शासन द्वारा निर्धारित राशि के अनुसार ही लिया जाता है, अन्य कोई शुल्क नहीं लिया जाता। रजिस्ट्री के पश्चात डीएससी के माध्यम से नामांतरण उसी दिन कर दिया जाता है। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी नहीं’ दी जाती। रजिस्ट्री अर्जी लेखकों के माध्यम से पक्षकारों की उपस्थिति में दस्तावेज जांच कर ही कार्यवाही होती है।

