उर्स के अवसर पर संदल चादर ले जाते अलग-अलग टोली में चाकू लहराकर कर रहे थे भयभीत.
आरोपियों के विरूद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही.
नाम आरोपीगण –
1- हर्ष खांण्डे पिता मनोज खांण्डे उम्र 18 वर्ष 01 माह निवासी तारबहार घोडादाना स्कूल के पास थाना तारबहार जिला बिलासपुर छ.ग.
2- अब्दुल अजीम खान पिता अब्दुल हारून रसीद खान उम्र 18 साल 05 माह निवासी मरीमाई तालापारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ.ग.
जप्त वस्तु –
1- एक नग लोहे की धारदार बडा चाकू, 2- एक नग लोहे का धारदार चापडनुमा हथियार.
बिलासपुर : बिलासपुर में उर्स त्यौहार के दौरान संदल जुलूस के बीच चाकू लहराकर आमजन को भयभीत करने की घटना पर पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई की है। अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्यौहार की शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
उर्स त्यौहार के अवसर पर घोडादाना स्कूल तारबहार से संदल की एक टोली चादर के साथ निकली थी कि पुलिस लाईन बिलासपुर के पास डांस करते समय पैर टकराने पर विवाद के दौरान आरोपी हर्ष खांण्डे चाकू लहराकर भयभीत करने लगा, पुलिस पार्टी पहुचने पर भाग गया था। आसपास में लगे सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर पहचान कर एवं खेाजबीन कर युवक को चाकू के साथ पकडा गया, उसके विरूध्द 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी तरह उर्स त्यौहार के अवसर पर संदल की दुसरी टोली तालापारा सिविल लाईन से चादर के साथ निकली थी कि मगरपारा चौक के पास आरोपी अब्दुल अजीम खान हाथ में चाकू लेकर लहराते हुए पकड़ा गया, जिसके विरूध्द 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है की त्यौहारों में शांति भंग करने वाले व आमजनों को डराने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस पेट्रोलिंग व निगरानी जारी रहेंगी।

