सड़क सुरक्षा अभियान तेज : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 हजार से ज्यादा चालकों पर कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना.

सड़क सुरक्षा अभियान तेज : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सूरजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 हजार से ज्यादा चालकों पर कार्रवाई, ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना.

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्धेश्य से जिले की पुलिस लगातार सघन वाहन चेकिंग का अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों सहित यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।

वर्ष 2026 में अब तक शराब पीकर वाहन चलाने के 219 प्रकरणों में वाहन जप्ती की कार्यवाही कर चालान न्यायालय में पेश किया गया जहां से चालकों को 20 लाख 1 हजार रूपये का जुर्माना हुआ है। इसके अलावे बिना हेलमेट के 2250 प्रकरण, बिना सीटबेल्ट के 2250 प्रकरण सहित कुल 25369 प्रकरणों में 86 लाख 65 हजार 200 रूपये का समन शुल्क अर्जित किया गया है। इसी क्रम में दिनांक 6-7 मई 2026 को यातायात प्रभारी के द्वारा कर्मा चौक व अग्रसेन चौक के चेकिंग प्वाईंट पर इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 13 एई 1810 एवं पिक-अप वाहन क्रमांक सीजी 15 सीवाय 6344 के चालक को शराब के नशे में पाया, जिनके वाहनों को जप्त कर धारा 185 का इस्तगाशा तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से इनोवा चालक को 10500/- रूपये का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस की प्राथमिकता। शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन के लिए खतरनाक है बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य निर्दोष लोगों के लिए भी बड़ा खतरा है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ लायसेंस निरस्त की कड़ी कार्यवाही कराई जा रही है।

Crime