मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : कांसाबेल विकास खंड के 12 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
जशपुर : महिला बाल विकास विभाग द्वारा कांसाबेल विकास खंड के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कुल 12 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जिसमें 9 जोड़े हिंदू और 03 जोड़े ईसाई समुदाय से थे सर्वप्रथम परिसर में बारात निकाला गया इसमें वर पक्ष एवं वधू पक्ष के परिवार के सदस्यों शामिल हुए।
वधु पक्ष द्वारा बारात का स्वागत किया गया इस विवाह कार्यक्रम में श्रीमती सरिता भगत जनपद पंचायत अध्यक्ष कांसाबेल प्रमोद गुप्ता उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कांसाबेल सुनील गुप्ता, मोतीलाल भगत श्रीमती शिप्रा दास जनपद पंचायत सदस्य कांसाबेल सुभाष गुप्ता अनूप कश्यप संजय सिंह, परियोजना अधिकारी योगेश भगत राजेश क्षीरसागर लक्षण राम सोरेन तथा कांसाबेल एवं दोकड़ा के पर्यवेक्षक उपस्थित हो कर नव विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किए और शुभकामनाएं दी।

