प्रशासन गांवों की ओर : सुशासन तिहार के तहत खरसोता-किलकिला शिविरों में सुनवाई होंगी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर होगा निराकरण

प्रशासन गांवों की ओर : सुशासन तिहार के तहत खरसोता-किलकिला शिविरों में सुनवाई होंगी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर होगा निराकरण

सुशासन तिहार 2026: 8 मई को खरसोता एवं किलकिला में लगेगी शिविर

ग्रामीणों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

शिविर में आसपास के 34 गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 08 मई 2026 को मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खरसोता और पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम किलकिला में शिविर आयोजित किए जाएंगे। दोनों शिविरों में 34 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल होकर अपनी मांगों और समस्याओं को प्रस्तुत कर सकेंगे।

 मनोरा जनपद पंचायत अंतर्गत खरसोता में आयोजित शिविर में खरसोता , गजमा, लुखी, कपरोल, मधवा, डड़गांव, हर्री, सरडीह, हर्राडीपा, ओरडीह, जरिया, बुमतेल, कांटाबेल, आस्ता, माडो, इराई के ग्रामीण शामिल होंगे। इसी तरह पत्थलगांव जनपद पंचायत अंतर्गत किलकिला शिविर में इंजको, ईला, करमीटिकरा, कुमेकेला, कुनकुरी, केराकछार, किलकिला, गोढीकला, जामजुनवानी, जोराडोल, तिलडेगा, दिवानपुर, बहनाटांगर, मुडेकेला, मिर्जापुर, सुखरापारा, सुसडेगा, सुरेशपुर के ग्रामीणजन अपनी समस्याओं एवं मागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक अपने आवेदन लिखित रूप में शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका निराकरण किया जाएगा। यह पहल प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनेगी। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निवास क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सुशासन तिहार के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

Jashpur