जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : महिला सुरक्षा पर सख्ती, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार, बागबहार मामले में 48 घंटे के भीतर आरोपियों को भेजा गया जेल.

जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : महिला सुरक्षा पर सख्ती, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार, बागबहार मामले में 48 घंटे के भीतर आरोपियों को भेजा गया जेल.

प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05 मई 2026 को थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम के प्रार्थी जो कि पीड़ित बालिका के पिता हैं ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03 मई 2026 को उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को रात्रि करीबन 08:00 बजे, आरोपियों में से एक आकाश कुजूर उम्र 18 वर्ष, जो कि पड़ोस गांव का था व पूर्व परिचित था, प्रार्थी की नाबालिग बेटी को किसी काम से, गांव के एक जगह में मिलने के लिए बुलाया था, परंतु उस दौरान प्रार्थी की नाबालिग बेटी, वहां नहीं गई। फिर करीबन एक घंटे पश्चात प्रार्थी की नाबालिग बेटी, रात्रि लगभग 09:00 बजे, दैनिक शंका हेतु खेत-बाड़ी की ओर गई थी कि तभी वहां आरोपी आकाश कुजूर आ पहुंचा, उसके साथ अन्य आरोपी नितेश कुजूर उम्र 22 वर्ष भी था, जिनके द्वारा प्रार्थी की नाबालिग बेटी को जबरन खींचकर, धमकी देते हुए खेत के पास एक सूनसान जगह में ले जाया गया, फिर दोनों के द्वारा प्रार्थी की बेटी के साथ बारी-बारी जबरन दुष्कर्म किया गया। उसकी नाबालिग बेटी किसी तरह वहां से भागकर घर आई तथा घटना के संबंध में मुझ प्रार्थी व अपनी मां को अवगत कराई।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल थाना फरसाबहार में प्रार्थी की रिपोर्ट पर बीएनएस की धारा 137(2),65(1),70(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व नाबालिग पीड़िता का स्वास्थ्य उपचार भी कराया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को उनके घर से हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur