ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल के रास्ते ले जा रहा था गौ-वंश, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, 12 गौ-वंशों को बचाया, तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल.

ऑपरेशन शंखनाद : जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगल के रास्ते ले जा रहा था गौ-वंश, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा, 12 गौ-वंशों को बचाया, तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल.

मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 मई 2026 को थाना फरसाबहार पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्राम बनगांव के जंगली रास्ते से भारी मात्रा में गौ-वंशों को मारते पीटते हुए, जल्दी-जल्दी पैदल हांक कर उड़ीसा राज्य की ओर ले जा रहा है। जिस पर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु, ग्राम बनगांव रवाना हुआ गया, जहां पुलिस ने पाया कि एक संदिग्ध व्यक्ति 12 नग नग गौ-वंशों को पैदल हांक कर, मारते पीटते हुए ले जा रहा है। जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा, त्वरित कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, पूछताछ में पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम लड्डू राउत उम्र 56 वर्ष, निवासी ग्राम खरहागुड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग) का रहने वाला बताया। पुलिस के द्वारा जब उससे गौ-वंशों से संबंधित वैध दस्तावेजों की मांग करने पर उसके द्वारा कोई दस्तावेज नहीं दिया जा सका, जिस पर पुलिस के द्वारा उसके कब्जे सभी 12 नग गौ-वंशों को बरामद करते हुए, आरोपी के विरुद्ध थाना फरसाबहार में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया उक्त गौ-वंश, ग्राम साईंटांगर टोली के एक व्यक्ति का है, जिसके  कहने पर वह उक्त गौ-वंशों को लेकर बनडेगा होते हुए उड़ीसा ले जा रहा था। पुलिस ने उक्त संदिग्ध को भी चिन्हित कर लिया है, जिसकी पतासाजी जारी है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

पकड़े गए आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime Jashpur