फील्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र देकर 4,91,000/- रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी शहनवाज खान गिरफ्तार.
आरोपी द्वारा प्रार्थिया एवं उसके भाई को बनाया गया है शिकार, बड़े अधिकारियों से परिचय होना बताकर लिया था अपने झांसे में.
आरोपी द्वारा फर्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र देकर ऐंठता था रकम, थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा वेस्ट बंगाल से किया गया गिरफ्तार.
आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. के तहत की गई है कार्यवाही.
रायपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। रायपुर में एक ऐसे ही शातिर आरोपी का पर्दाफाश हुआ है, जिसने सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ लिए। फर्जी नियुक्ति प्रमाण पत्र के जरिए भरोसा जीतकर ठगी करने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जिससे कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आने की उम्मीद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 10 नवंबर 2025 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी शहनवाज खान के द्वारा राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय रायपुर में फिल्ड इन्वेस्टीगेटर के पद पर प्रार्थिया एवं उसके भाई को नौकरी दिलाने के नाम पर नगद एवं ऑनलाईन 4 लाख 91 हजार रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र देकर धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि. दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण का आरोपी शहनवाज खान रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार था, जिसकी पता तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी शहनवाज को पकड़कर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – शहनवाज खान पिता सिराजुद्दीन खान उम्र 35 साल पता ग्राम न्यू करीमगंज क्रेन स्कुल के पास, जिला गया बिहार, वर्तमान पता कचना फेस 2, हाउसिंग बोर्ड कालोनी खम्हारडीह रायपुर.

