बलांगीर–सम्बलपुर सेक्शन में मेगा ब्लॉक, रेल सेवा ठप! बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर एक दिन के लिए रद्द—यात्रियों में हड़कंप

बलांगीर–सम्बलपुर सेक्शन में मेगा ब्लॉक, रेल सेवा ठप! बिलासपुर-टिटिलागढ़ पैसेंजर एक दिन के लिए रद्द—यात्रियों में हड़कंप

सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक के फलस्वरूप बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर रद्द रहेगी

बिलासपुर : पूर्व तटीय रेलवे सम्बलपुर मंडल के बलांगीर-सम्बलपुर सेक्शन में गर्डर लांचिंग/डि-लांचिंग कार्य हेतु ट्रेफिक सह पावर ब्लॉक लिया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल से संबंधित गाड़ी संख्या 58213/58214 बिलासपुर-टिटिलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर दिनांक 04 मई 2026 को रद्द रहेगी |

Chhattisgarh