बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत प्रयागराज स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का कार्य जायेगा । जिसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी| जिसका विवरण इस प्रकार है :-
• दिनाँक 29 अप्रैल 2026 को दुर्ग से चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस व्हाया मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग होकर छपरा जायेगी ।
• दिनाँक 30 अप्रैल 2026 को छपरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस व्हाया औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-वाराणसी-मानिकपुर मार्ग होकर दुर्ग आयेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

