थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित संतोषी नगर गोकुल नगर शासकीय शराब दुकान का दीवाल तोडकर किया चोरी
प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर सूचना प्राप्त होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंचकर तकनीकी मदद से चोरी किये अज्ञात आरोपी की पहचान कर चोरी गए शराब एवं नगदी रकम के साथ 01 आरोपी को प्रकरण में किया गया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से चोरी के एक नग नंबर 1 अंगे्रजी शराब पौवा व नगद राशि 1520/रु को किया गया है जप्त
आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता का किया गया अपराध पंजीबद्ध
पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल (वेस्ट जोन), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) श्री राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर श्री नवनीत पाटित द्वारा शहर में हो रहे चोरी के घटनाओं में अकुंश लगाने हेतु लगातार थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने एवं संपत्ति संबंधी प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों के तस्दीकी हेतु निर्देश दिया गया है।
रायपुर : दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थी दीपक बाघ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 24.04.2026 के रात्रि करीबन 23ः00 बजे से दिनांक 25.04.2026 के सुबह 10ः00 बजे के मध्य अंग्रेजी दुकान संतोषी नगर गोकुल नगर में अज्ञात आरोपी द्वारा शराब दुकान के दीवाल तोडकर अंदर प्रवेश कर एक बोतल वेकपाईपर शराब नंबर 1 एक पौवा व नगदी रकम 10,260/रु को चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर दिनांक 26.04.2026 को अपराध क्रमांक 353/2026 धारा 331(4), 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा निरीक्षक राजेश कुमार मरई को चोरी गए मशरूका शराब एवं नगदी रकम और अज्ञात आरोपी का पता तलाश करने निर्देशित किया गया।
प्राप्त निर्देशो का पालन करते हुए थाना प्रभारी थाना टिकरापारा द्वारा थाना टिकरापारा पुलिस का संयुक्त टीम गठित कर शराब दुकान से चोरी गए शराब एवं नगदी रकम व अज्ञात आरोपी के पता तलाश प्रारंभ किया गया।
पता तलाश दौरान पुलिस द्वारा संदेहियों से लगातार पूछताछ कर तकनीकी सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी के छूपने के संभावित स्थानों मंे दबिस देकर चोरी गए मशरूका एक नग नंबर 1 अंगे्रजी शराब पौवा व नगद राशि 1520/रु के साथ 01 नफर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जप्त मशरूका- एक नग नंबर 1 अंगे्रजी शराब पौवा व नगद राशि 1520/रु
गिरफ्तार आरोपी – अरूण यादव पिता ईश्वर यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम सकरी थाना पलारी जिला बलौदाबाजार छ0ग0 कार्यवाही में थाना टिकरापारा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।

