शिवघाट पर भूला लाखों का बैग, पुलिस ने लौटाया भरोसा: रात गश्त, CCTV जांच और तत्परता से सही सलामत मिला कीमती सामान

शिवघाट पर भूला लाखों का बैग, पुलिस ने लौटाया भरोसा: रात गश्त, CCTV जांच और तत्परता से सही सलामत मिला कीमती सामान

करीब 03 लाख रूपये की सोने चांदी एवं कपड़ा सहित भूले बैग को बैग स्वामी को सौपा गया।

दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि बैग स्वामी बस से उतरने के बाद शिवघाट के पास अपना बैग भूल गया था।

सीसीटीव्ही के अवलोकन एवं तस्दीक बाद बैंग स्वामी को सौपा गया।

बिलासपुर : दिनाॅक 21.04.2026 की रात्रि करीबन 01.30 बजे शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का रहने वाला अपने ससुराल बिलासपुर आया था। बस से उतरने के बाद वह अपना बैग जिसमें सोने चांदी एवं कपड़ा रखा था, उसे भूलवश शिवघाट के पास छोड़कर चला गया था। रात्रि गस्त के दौरान सरकंडा पुलिस को सूचना मिलने पर बैग को सुरक्षार्थ थाना में रखा गया एवं बैग मालिक की पतासाजी की गई, सीसीटीवी खंगालने के बाद बैग मालिक शेख आलमगीर पिता शेख नजीर उम्र 27 साल पता हैदर नगर जिला पलामू झारखंड का होना पाया गया एवं उसे तलब कर बैग में लगा ताला खुलवाया गया, जिसने बताया कि बैग में करीब 03 लाख रूपये का सोना चांदी एवं कपडा है, जिसे सुरक्षित पाकर बिलासपुर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Chhattisgarh