फोन पर गाली-गलौज और चरित्र पर सवाल ने छीनी जिंदगी: युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

फोन पर गाली-गलौज और चरित्र पर सवाल ने छीनी जिंदगी: युवती की आत्महत्या मामले में प्रेमी गिरफ्तार, पुलिस जांच में चौंकाने वाले खुलासे

चरित्र शंका एवं गाली गलौज कर सम्मान के विपरीत शब्द बोलने से क्षुब्ध होकर मृतिका द्वारा की गई थी आत्महत्या

अम्बिकापुर : थाना माधीनगर के मर्ग क्रमांक 89/25 धारा 194 बीएनएसएस के प्रकरण में मृतिका सहोद्री सिंह साकिन धनगवां थाना गाधीनगर अम्बिकापुर की मर्ग डायरी मे जाँच के दौरान मृतिका के परिजनों का कथन, तकनिकी आधार एवं सम्पूर्ण जाँच पर पाया गया कि गुलाम रसुल पिता अजिमुद्दीन अंसारी उम्र 22 साल सा. रूदीडीह थाना नवा जयपुर जिला पलामु झारखण्ड जिसका मृतिका सहोद्री से प्रेम संबध था, दोनों एक दूसरे से फोन में बातचीत करते थे। कि दिनांक 19/09/25 को गुलाम रसुल अपने मोबाईल से मृतिका को कई बार कॉल किया था, फ़ोन पर बातचीत के दौरान गुलाम रसुल मृतिका को गाली गलौज करते हुए मृतिका के चरित्र पर शंका कर अन्य व्यक्ति के साथ सम्बन्ध होने की बात कहकर सम्मान के विपरीत शब्द कह कर फ़ोन काट दिया था, मृतिका आरोपी गुलाम रसूल की बातो से प्रताडित एवं क्षुब्ध होकर फोन काटते ही अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जो मर्ग जांच पर आरोपी मोबाईल नम्बर धारक के विरुद्ध धारा 108 बीएनएस का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 211/26 धारा 108 बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान मृतिका के परिजनो का कथन लेख कर आरोपी गुलाम रसूल का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी गुलाम रसूल को तलब कर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम गुलाम रसूल आत्मज अजिमुद्दीन अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी रूदीडीह थाना नवाजयपुर जिला पलामू झारखण्ड का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक घनश्याम देवांगन, सुल्तान अहमद, कसमुद्दीन अंसारी, जानकी राजवाड़े, गीता प्रसाद सक्रिय रहे।

Crime