सूरजपुर पुलिस ने टैंकर से नगरवासियों को उपलब्ध कराया स्वच्छ पानी.
सूरजपुर : भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जूझ रहे सूरजपुर नगरवासियों के लिए पुलिस ने राहत का काम किया है। तकनीकी कारणों से बाधित जल आपूर्ति के बीच सूरजपुर पुलिस ने टैंकर के जरिए घर-घर पानी पहुंचा कर न सिर्फ लोगों की परेशानी कम की, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल भी पेश की।

भीषण गर्मी में आम लोगों को राहत देने के लिए सूरजपुर पुलिस ने टैंकर से पानी उपलब्ध कराया है। नगर में तकनीकी कारणों की वजह से पानी सप्लाई का कार्य बाधित था जिस कारण लोगों को पानी की दिक्कत हो रही थी जिसकी जानकारी होने पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने रक्षित निरीक्षक को पुलिस टैंकर वाहन से नगर में जरूरत मंद लोगों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में दिनांक 22 एवं 23 अप्रैल 2026 को पुलिस का टैंकर वाहन पुलिस लाईन से पानी लेकर नगर में घूम-घूम कर लोगों पानी उपलब्ध कराया है।

