सेवा का सम्मान : दिवंगत आरक्षक के बेटे को मिला सहारा, सूरजपुर पुलिस ने दी अनुकम्पा नियुक्ति, पिता के पदचिन्हों पर चलेगा बेटा, आरक्षक पद पर मिला सेवा का अवसर.

सेवा का सम्मान : दिवंगत आरक्षक के बेटे को मिला सहारा, सूरजपुर पुलिस ने दी अनुकम्पा नियुक्ति, पिता के पदचिन्हों पर चलेगा बेटा, आरक्षक पद पर मिला सेवा का अवसर.

डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने दिवंगत आरक्षक के पुत्र नितेश मिंज को गुरूवार, 23 अप्रैल 2026 को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की है। उन्होंने बताया इनके पिता गणेश मिंज आरक्षक के पद पर जिला सूरजपुर में पदस्थ थे। नौकरी के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर आईजी सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने अनुकंपा नियुक्त के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुकंपा नियुक्ति संबंधी सभी कार्रवाई जल्द पूरी करते हुए नियुक्ति देने के निर्देश दिए थे। गुरूवार को नितेश मिंज को आरक्षक के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

Chhattisgarh