पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, थाना मस्तूरी क्षेत्र की घटना.
थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया। वर्षों से चले आ रहे संदेह और तनाव ने आखिरकार एक मासूम जिंदगी छीन ली। पुलिस की तत्परता से आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इस घटना ने रिश्तों में बढ़ते अविश्वास की खतरनाक तस्वीर उजागर कर दी है।
दिनांक 21 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि आरोपी जीवन नोरगे पिता स्व. किशन लाल नोरगे निवासी ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी के द्वारा अपनी पत्नी श्रीमती सरस्वती नोरगे को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दिया। सूचना पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 241/2026 धारा 103(1) बीएनएस (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी मस्तूरी कृष्ण चंद सिदार के द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (IPS ) के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में उप पुलिस अधीक्षक मस्तूरी श्री लालचंद मोहले को घटना-स्थल भेजा गया। उप पुलिस अधीक्षक श्री लाल चंद मोहले द्वारा स्वयं मामले का सुपरविजन करते हुए घटना-स्थल पर सीन ऑफ क्राइम FSL यूनिट के वैज्ञानिक अधिकारी एवं थाना प्रभारी मस्तूरी के साथ प्रकरण में विवेचना कार्यवाही कराकर आरोपी जीवन नोरगे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ में आरोपी जीवन नोरगे द्वारा बताया गया कि अपनी पत्नी के चरित्र पर विगत कई वर्षों से शंका करता था, इसी बात को लेकर कल दिनांक 21 अप्रैल 2026 को दोनों में विवाद हुआ। अपने पत्नी की हत्या करने के नियत से घर में रखे हुए लोहे के कुल्हाड़ी से सिर पर मार कर हत्या कर दिया। मामले में आरोपी जीवन नोरगे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
जीवन नोरगे पिता किशन लाल नोरगे उम्र 65 वर्ष ग्राम रिसदा थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छग.

