अंबिकापुर में गांजा तस्करी का खुलासा : 8 हजार में खरीदा, लाखों में बेचने की तैयारी ! अंबिकापुर में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 3.4 किलो गांजा और स्कूटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

अंबिकापुर में गांजा तस्करी का खुलासा : 8 हजार में खरीदा, लाखों में बेचने की तैयारी ! अंबिकापुर में नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 3.4 किलो गांजा और स्कूटी समेत दो आरोपी गिरफ्तार.

अवैध नशीले मादक पदार्थो की खरीद बिक्री पर सख़्ती से लगाम लगाकर इण्ड टू इण्ड कार्यवाही किये जाने हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गांजा तस्करों पर पैनी नजर रखी गयी थी। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना कोतवाली पुलिस टीम को दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफ़ेद रंग के स्कूटी क्रमांक सीजी/15/ईएफ/7178 में एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने घुटरापारा नहर रोड अंबिकापुर में ग्राहक का इंतज़ार कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घुटरापारा नहर रोड स्ट्रीट लाइट के निचे अंबिकापुर में घेराबंदी पर एक सफ़ेद रंग का जुपिटर स्कूटी क्रमांक सीजी/15/ईएफ/7178 के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति मिला, जिससे नाम पता पूछने पर गोलमोल जवाब देते हुए अपना नाम (01) शाहबाज आलम आत्मज स्व. निजामुद्दीन उम्र 24 वर्ष निवासी मोमिनपुरा आयन मार्ग अंबिकापुर स्थाई निवास नावाडीह औरंगाबाद बिहार का होना बताया। आरोपी एवं कब्जे की स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की में रखा कुल 03 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये जप्त किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी कीमत लगभग 50 हजार जप्त किया गया हैं। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा अंबिकापुर मोमिनपुरा निवासी मो. इज़ाज़ से 08 हजार रुपये नगद रकम देकर एवं बाकी रकम बिक्री के बाद देने की बात कहकर खरीद कर लाना एवं बिक्री करने की योजना होना बताया गया है। आरोपी के निशानदेही पर मामले में सप्लाईकर्ता आरोपी मो. इजाज को पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम .मो इजाज आत्मज आवेश उम्र 47 वर्ष साकिन मोमिनपुरा अंबिकापुर स्थाई मुकाम ग्राम पेट थाना सीतापुर का होना बताया गया। सप्लाईकर्ता आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा लैलूंगा से खरीद कर लाना एवं प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी शाहबाज आलम को 08 हजार रुपये में बिक्री करना स्वीकार किया गया। आरोपी से अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने से प्राप्त रकम 08 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है। प्रकरण सदर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 253/26 धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया हैं।

Crime