डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा पुलिस टीम को दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में अभियान चलाकर कार्यवाही करने दिए गए थे दिशा निर्देश.
नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई कुल 07 नग दुपहिया वाहन कुल किमत लगभग 04 लाख रुपये किया गया बरामद.
दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही.
आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है, पूर्व में भी चोरी के मामले में रहे है सम्मिलित.
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सरगुजा पुलिस की सख्ती और साइबर सेल की मदद से आरोपियों के कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है।
सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी शिवम् रवानी साकिन भगवानपुर सुभाषनगर थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट कराया गया था कि प्रार्थी दिनांक 09 अप्रैल 2026 को अपनी अपाचे मोटरसायकल क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 से जिला अस्पताल अंबिकापुर इलाज कराने गया था। इलाज कराकर वापस आकर देखा तो प्रार्थी का अपाचे मोटरसायकल अपने खड़े किये हुए स्थान पर नहीं था। आसपास पत्ता तलाश किया जो पता नहीं चला, प्रार्थी के अपाचे मोटरसायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया हैं। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 71/26 सदर धारा 305(बी) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोपहिया वाहन चोरी के मामलों को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस टीम को दोपहिया वाहन चोरी के मामलों पर् अभियान चलाकर कार्यवाही करने एवं प्रकरण के आरोपियों को गिरफ़्तार करने एवं चोरी गयी दोपहिया वाहन को बरामद करने के दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर श्री राहुल बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना मणीपुर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान प्रार्थी का कथन, घटना-स्थल निरीक्षण कर अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पत्ता तलाश के दौरान मुखबीर सूचना पर पूर्व के दोपहिया वाहन चोरी के मामलों में शामिल आरोपी दीपक प्रजापति साकिन पार्वतीपारा बरगीडीह थाना लुन्ड्रा को हिरासत में लेकर पकड़ कर पुछताछ किया गया।
आरोपी द्वारा अपना नाम (01) दीपक प्रजापति आत्मज प्रेम साय प्रजापति उम्र 23 वर्ष बरगीडीह थाना लुन्ड्रा का होना बताया गया, आरोपी से मोटरसायकल चोरी के सम्बन्ध में कड़ाई से पूछताछ किये जाने पर गोल मोल जबाब दिया गया। आरोपी से हिकमतअमली से पुछताछ किये जाने पर शहर एवं आस पास से मोटर सायकल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार कर बताया कि आरोपी इसी वर्ष माह फरवरी में अपने नानी के घर ग्राम चांदो लखनपुर गया था, जिसको लेने अन्य साथी भी चांदो गए थे, चांदो बाजार के दिन आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बाजार के पास से मोटर सायकल स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी/15/डीवी/8721 को चोरी कर अम्बिकापुर ले आये थे। इसके बाद माह मार्च में मिशन अस्पताल अम्बिकापुर से एक स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी/15/सीआर/6905, महामाया चौक खाना खजाना होटल के पास भी एक मोटर सायकल चोरी करना, जिसका नंबर याद नहीं होना बताया है तथा इसके बाद जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से स्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी/15/डीजेड/3245 को चोरी किया है, इसके बाद माह अप्रैल में जिला अस्पताल अम्बिकापुर के मोटर सायकल स्टैण्ड से अपाची क्रमांक सीजी/15/डीजेड/9236 एवं स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी/15/डीजी/0603 को चोरी करना बताया है और दो दिन पहले ही मिशन अस्पताल अम्बिकापुर के सामने से स्प्लेण्डर प्लस क्रमांक सीजी/15/डीवी/9580 को चोरी किया है, जिसको अम्बिकापुर में अपने पास छुपा कर रखना बताया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी द्वारा पेश करने पर कुल 06 मोटरसायकल जप्त किया गया है एवं चोरी किये हुये 01 अपाचे मोटर सायकल को अपने साथी जावेद खान निवासी बरगीडीह को देना बताया है। पुलिस टीम द्वारा जावेद खान निवासी बरगीडीह को तलब कर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा अपना नाम (02) जावेद खान आत्मज ईलियास खान उम्र 28 वर्ष साकिन बरगीडीह थाना लुण्ड्रा का होना बताया गया, आरोपी से हिकमतअमली से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा अपाचे मोटर सायकल अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया जो पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 07 नग मोटरसायकल कुल कीमत मशरुका लगभग 04 लाख रुपये बरामद किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, पूर्व में भी चोरी के मामले में शामिल रहे है। आरोपी दीपक प्रजापति थाना सीतापुर और थाना कोतवाली अम्बिकापुर से चालान हुआ है। आरोपियों का कृत्य अपराध सदर धारा 111 बी.एन.एस. का पाये जाने से प्रकरण में जोड़ कर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लुन्ड्रा निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, थाना प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सी.पी. तिवारी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक अनिल सिंह, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र जांगड़े, प्रधान आरक्षक देवनारायण चौधरी, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा, प्रधान आरक्षक रजनीकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज राय, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक रामशंकर यादव, आरक्षक निरंजन बड़ा, आरक्षक मनीष सिंह, आरक्षक अशोक यादव, आरक्षक विकास मिश्रा, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक रामकेश्वर, आरक्षक अरविन्द, आरक्षक इबनुल खान एवं अन्य स्टॉफ सक्रिय रहे।

