छात्रों के लिए बना पुलिस थाना भ्रमण रोमांचक अनुभव : हवालात से शस्त्रागार तक का सफर ! बंद कमरे नहीं, अब खुलकर सीख ! थाना पहुंचकर बच्चों ने जाना पुलिस का असली काम.

छात्रों के लिए बना पुलिस थाना भ्रमण रोमांचक अनुभव : हवालात से शस्त्रागार तक का सफर ! बंद कमरे नहीं, अब खुलकर सीख ! थाना पहुंचकर बच्चों ने जाना पुलिस का असली काम.

छात्र छात्राओं को पुलिस बल की कार्यप्रणाली से अवगत कराकर बच्चों के मन मे पुलिस के प्रति सकरात्मक अवधारणा उत्पन्न करने सहित छात्र-छात्राओं को विधिक जागरूकता, महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव, नशे से दूर रहने संबंधी जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक भ्रमण कराये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना कोतवाली, थाना गांधीनगर, थाना मणीपुर, थाना लखनपुर, थाना लुन्ड्रा, थाना धौरपुर, थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा मठपारा मिडिल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर लखनपुर, हायर सेकंडरी स्कूल बोदा, बतौली, नवीन कॉलेज धौरपुर, स्वामी आत्मानन्द स्कूल गांधीनगर, मिशन स्कूल उदयपुर के छात्र-छात्राओं को थाना/चौकी का शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कराया गया।

छात्र-छात्राओं को थाना/चौकी के विभिन्न कक्षों, शस्त्रागार, बंदी गृह (हवालात), सीसीटीएन कक्ष, मालखाना, बाल-कक्ष दिखा कर पुलिस बल की कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई, साथ ही शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया, आपातकालीन सेवाएँ, महिला हेल्पलाइन 181, डायल 112, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं ‘अभिव्यक्ति ऐप’ के संबंध में विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिये मुस्तैद है। पुलिस का मुख्य कार्य समाज में क़ानून व्यवस्था बनाये रखकर असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही करना है, उक्त बात छात्र-छात्राओं को बहुत ही आसान शब्दों में समझाया गया। जिससे छात्र-छात्राओं के मन में पुलिस की एक अच्छी छवि निर्मित हो। किसी भी व्यक्ति का व्यवहार असहज लगने पर या उनके व्यवहार से कुछ गलत महसुस होने पर अपने माता-पिता को उक्त जानकारी से अवगत कराने सहित पुलिस को निःसंकोच साझा करने की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विधिक जागरूकता एवं अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत कराना था।

Chhattisgarh