नारायणपुर में ट्रैफिक सुधार की नई पहल : जाम से जंग का ऐलान, पार्किंग, लोडिंग टाइम और गैरेज संचालन पर सख्त निर्णय, पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों ने मिलकर बनाए नियम.

नारायणपुर में ट्रैफिक सुधार की नई पहल : जाम से जंग का ऐलान, पार्किंग, लोडिंग टाइम और गैरेज संचालन पर सख्त निर्णय, पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों ने मिलकर बनाए नियम.

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रोबिनसन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित, सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से मुख्य मार्ग पर संचालित दुकानदारों एवं संबंधित हितधारकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य मार्ग पर बढ़ती यातायात समस्या, अव्यवस्थित पार्किंग, एवं सड़क पर खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न जाम की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) श्री लोकेश बंसल द्वारा गैरेज संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सड़क पर वाहनों की मरम्मत न करें, सभी गैरेज संचालक अपने निर्धारित परिसर में ही कार्य करें। यातायात प्रभारी/रक्षित निरीक्षक श्री मोहसिन खान ने व्यापारियों को बताया कि शहर में मालवाहक वाहनों के लिए लोडिंग एवं अनलोडिंग के लिए टाइम-लिमिट निर्धारित किया जाएगा; ताकि व्यस्त समय में यातायात जाम की समस्या से बचा जा सके। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक श्री भूषण देशमुख एवं इंजीनियर श्री बसंत कुजांम द्वारा जानकारी दी गई कि भारतीय स्टेट बैंक एवं ग्रामीण बैंक के समीप वाहनों की पार्किंग हेतु समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो।

Chhattisgarh