यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेल ने रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों को किया बहाल, रायपुर–बिलासपुर सहित कई मेमू सेवाएं फिर पटरी पर

यात्रियों को बड़ी राहत: भारतीय रेल ने रद्द और आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनों को किया बहाल, रायपुर–बिलासपुर सहित कई मेमू सेवाएं फिर पटरी पर

बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन के मध्य स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज के निर्माण में रिलीविंग गर्डरों के लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिये जाने के कारण रद्द/आंशिक रूप से रद्द की गई यात्री ट्रेनों को रिस्टोर किया गया है।

 रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निम्न पैसेंजर ट्रेनों को रिस्टोर करते हुये इसका पुनः परिचालन करने का निर्णय लिया गया है। जो कि निम्नानुसार है –

 रिस्टोर की गई ट्रेनें

👉 गाड़ी संख्या 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू दिनाँक 17 एवं 19 अप्रैल को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |

👉 गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू दिनाँक 17 एवं 19 अप्रैल को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार चलेगी |

 गंतव्य से पहले समाप्त /प्रारम्भ होने वाली ट्रेनों को किया गया रिस्टोर

👉     गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू दिनाँक 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार गोंदिया से बिलासपुर तक चलेगी ।

👉 गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू को 17 एवं 19 अप्रैल 2026 को रिस्टोर कर दी गई है उपरोक्त तिथि में यह गाड़ी अपने निर्धारित समयानुसार बिलासपुर से गोंदिया तक चलेगी ।

 यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।

Chhattisgarh