कटनी सेक्शन में सुरक्षा कार्य का असर: भारतीय रेल के ब्लॉक के चलते कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, उमरिया और झलवारा तक सीमित रहेगा संचालन

कटनी सेक्शन में सुरक्षा कार्य का असर: भारतीय रेल के ब्लॉक के चलते कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द, उमरिया और झलवारा तक सीमित रहेगा संचालन

पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी ए केबिन में संरक्षा संबंधी कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा

बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा एवं ट्रैक अनुरक्षण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के कटनी ए केबिन (103 A & 104 B) में ब्लॉक लेकर संरक्षा संबन्धित कार्य किया जाएगा।

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल से संबंधित निम्न गाड़ियों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा —

👉 दिनाँक 18 अप्रैल 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68747 बिलासपुर–कटनी मेमू पैसेंजर उमरिया स्टेशन में समाप्त होगी तथा उमरिया से कटनी स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनाँक 18 अप्रैल 2026 कटनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 68748 कटनी-बिलासपुर मेमू पैसेंजर उमरिया स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा कटनी से उमरिया स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी ।

👉 दिनाँक 18 अप्रैल 2026 को चिरमिरी से चलने वाली गाड़ी संख्या 61602 चिरमिरी–कटनी मेमू पैसेंजर झलवारा स्टेशन में समाप्त होगी तथा झलवारा से कटनी स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार दिनाँक 18 अप्रैल 2026 कटनी से चलने वाली गाड़ी संख्या 61601 कटनी-चिरमिरी मेमू पैसेंजर झलवारा स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा कटनी से झलवारा स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी ।

Chhattisgarh