भीषण भीड़ के बीच राहत भरी खबर: उधना–सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, तय तारीखों पर चलेगी 6 ट्रिप—नागपुर, रायपुर, बिलासपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

भीषण भीड़ के बीच राहत भरी खबर: उधना–सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, तय तारीखों पर चलेगी 6 ट्रिप—नागपुर, रायपुर, बिलासपुर सहित कई स्टेशनों पर ठहराव

उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 03-03 फेरे के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, यात्री होंगे लाभान्वित मिलेगी कंफर्म बर्थ के साथ सुगम यात्रा सुविधा

बिलासपुर : ग्रीष्मकाल के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें सहज, सुगम और कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उधना-सांतरागाछी-उधना के मध्य 03-03 फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 09073 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन का परिचालन उधना से दिनांक 17, 22 एवं 24 अप्रैल 2026 को किया जाएगा | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन का परिचालन सांतरागाछी से दिनाँक 19, 24 एवं 26 अप्रैल 2026 को किया जाएगा | इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, दुर्ग, रायपुर एवं बिलासपुर स्टेशनों में दिया गया है |

 गाड़ियों की समय सारिणी –

👉 गाड़ी संख्या 09073 उधना-सांतरागाछी स्पेशल ट्रेन, उधना से दिनांक 17, 22 एवं 24 अप्रैल 2026 को 11.25 बजे रवाना होगी तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये दूसरे दिन गोंदिया आगमन 02.30 बजे, प्रस्थान 02.35 बजे, दुर्ग आगमन 05.03 बजे, प्रस्थान 05.08 बजे, रायपुर आगमन 05.43 बजे, प्रस्थान 05.48 बजे, बिलासपुर आगमन 07.30 बजे, प्रस्थान 07.40 बजे होते हुये 21.00 बजे सांतरागाछी स्टेशन पहुंचेगी |

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09074 सांतरागाछी-उधना स्पेशल ट्रेन, सांतरागाछी से दिनाँक 19, 24 एवं 26 अप्रैल 2026 को 00.05 बजे रवाना होगी तथा तथा मार्ग के अन्य मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुये बिलासपुर आगमन 12.00 बजे, प्रस्थान 12.10 बजे, रायपुर आगमन 13.45 बजे, प्रस्थान 13.50 बजे, दुर्ग आगमन 14.45 बजे, प्रस्थान 14.50 बजे, गोंदिया आगमन 16.50 बजे, प्रस्थान 16.55 बजे होते हुये दूसरे दिन 10.00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी ।

 कोच संरचना

 इस स्पेशल ट्रेन में 02 लगेज-सह-दिव्यांग कोच, 01 पेंट्रीकार, 11 सामान्य कोच तथा 08 स्लीपर सहित कुल 22 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।

 वाणिज्यिक ठहराव –

 रास्ते में ये गाडियाँ दोनों दिशाओं में नंदूरबार, भुसावल, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर तथा खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

 यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

Chhattisgarh