ऑपरेशन शंखनाद का असर : NH-43 पर नाकाबंदी में बड़ी सफलता, झारखंड ले जा रहे गौ-वंशों को जशपुर पुलिस ने बचाया, तस्कर गिरफ्तार.

ऑपरेशन शंखनाद का असर : NH-43 पर नाकाबंदी में बड़ी सफलता, झारखंड ले जा रहे गौ-वंशों को जशपुर पुलिस ने बचाया, तस्कर गिरफ्तार.

जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद निरंतर जारी है, जशपुर पुलिस लगातार गौ तस्करों पर नजर रखी हुई है, व गौ तस्करों की धर पकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है साथ ही पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही है,  जशपुर पुलिस के द्वारा विगत दो सप्ताह में जिले के अलग-अलग थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत कुल 82 नग गौ-वंशों को तस्करों से मुक्त कराते हुए 08 गौ तस्करों को गिरफ्तार करने व तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप, ट्रक सहित तीन वाहनों को जप्त करने में सफलता मिली है। इसी क्रम में दिनांक 14 अप्रैल 2026 को थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक पुलिस ने एक पिक-अप वाहन से 09 नग गौ-वंशों को बचाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।

थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 14 अप्रैल 2026 को लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पिक-अप वाहन क्रमांक JH – 01- FP -3193 में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गौ-वंशों को भरकर जशपुर की ओर से लोदाम के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं, जिस पर लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए सूचना की तस्दीक हेतु पतराटोली जाया गया। इसी दौरान रास्ते में संदिग्ध पिक-अप वाहन आता दिखाई देने पर पुलिस के द्वारा उक्त पिक-अप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, परंतु संदिग्ध पिक-अप के चालक ने पुलिस को देखकर पिक-अप को न रोककर तेजी से भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस की टीम संदिग्ध पिक-अप का पीछा कर रही थी, पुलिस को पीछा करते देख, पिक-अप चालक कुछ दूर आगे नेशनल हाइवे 43 में भलामंडा तिराहा के पास पिक-अप वाहन को छोड़कर कर जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गया था। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि पिकअप वाहन में कुल 09 नग गौ-वंशों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस के द्वारा सभी 09 नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया, व तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को भी जप्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पिक-अप चालक को चिन्हित कर लिया था, जिसकी पहचान इमरान खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम साईं टांगर टोली के रूप में हुई थी, पुलिस उसकी धर-पकड़ हेतु कार्यवाही कर रही थी, इसी दौरान पुलिस के द्वारा आसपास के एरिया में सर्च कर इमरान खान को हिरासत में लेकर लाया गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी इमरान खान के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना लोदाम में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, विधिवत गिरफ्तार करते हुए दिनांक 15 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

उल्लेखनीय है कि आरोपी इमरान खान आदतन अपराधी है उसके विरुद्ध थाना लोदाम, नारायणपुर व कुनकुरी में पूर्व भी है दर्ज गौ तस्करी तथा चोरी के कई प्रकरण दर्ज है, जिसमें वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

ज्ञातव्य है कि जशपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम महुआडीह में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 गौ-वंशों को मुक्त कराते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था, उसी दिनांक को पुलिस ने थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मरोल के जंगल में पैदल हांक कर ले जा रहे 05 नग गौ-वंशों को बरामद किया था, आरोपी जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए थे। दिनांक 01 अप्रैल 2026 को चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत घाघरा जंगल में पैदल हांक कर ले जाते हुए 12 गौ-वंशों को मुक्त कराते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। दिनांक 03 अप्रैल 2026 को पुलिस ने चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत बंदरचुवा ठाकुर टोली में एक पिक-अप वाहन से ले जा रहे 12 नग गौ-वंशों को बरामद किया था, जिसमें आरोपी फरार हो गए थे। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को चौकी आरा क्षेत्रांतर्गत एक ट्रक से तस्करी कर ले रहे 21 नग गौ-वंशों को बचाया गया था व एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत गुल्लू में पैदल हांक कर ले जा रहे 10 नग गौ-वंशों को मुक्त कराते हुए 01 आरोपी गौ तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली थी। इसी क्रम में दिनांक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस के द्वारा एक स्कार्पियो वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे गए 04 नग गौ-वंशों को मुक्त कराने में सफलता मिली थी।

Crime Jashpur