जशपुर में प्राकृतिक आपदा का कहर: आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत, कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जशपुर में प्राकृतिक आपदा का कहर: आंधी-तूफान में पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत, कलेक्टर ने आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पोड़ी निवासी स्व. राधा सिंह का आंधी तूफान के कारण पेड़ का डंगाल टूटकर गिरने से 28 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र दुर्गा सिंह, जगदीश सिंह एवं पुत्री सुमती सिंह हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Jashpur