अलग-अलग स्थान से दोनों आरोपियों को टीम के द्वारा पकड़ा गया, आरोपियों से दो नग धारदार हथियार जप्त.
नाम आरोपी – 1. अभिषेक सोनवान पिता हेतराम सोनवान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 25 भाठापारा जांजगीर, 2. गौरव किरण पिता मनोहर किरण उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम घनवा जांजगीर.
जिले के पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिए गए निर्देश
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में सार्वजनिक स्थानों पर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले दो युवकों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिला है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) के द्वारा असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी (CSP) कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु लगाईं थी। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि केरा रोड देशी शराब भट्टी के पास कुछ लड़के धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम के द्वारा अलग-अलग स्थान से दो आरोपियों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 02 नग धारदार हथियार जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक आर्म्स एक्ट (arms act) की कार्यवाही किया गया एवं दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस प्रकरण की कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, सहायक उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद्र राठौर, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, आरक्षक शंकर राजपूत, आरक्षक दिलीप सिंह, आरक्षक लीला साहू का विशेष योगदान रहा।

