रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान : रॉन्ग साइड, नो पार्किंग और बिना लाइसेंस—सड़क पर मचाई अराजकता, पुलिस ने सिखाया सबक ! 2 घंटे में 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई.

रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान : रॉन्ग साइड, नो पार्किंग और बिना लाइसेंस—सड़क पर मचाई अराजकता, पुलिस ने सिखाया सबक ! 2 घंटे में 78 ई-रिक्शा चालकों पर कार्रवाई.

शहर में ई रिक्शा चालकों के द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर जाम की स्थिति निर्मित होने के लगातार शिकायत पर पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल के दिशा निर्देश पर यातायात पुलिस के द्वारा दिनांक 12 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे से अपरान्ह 4:00 बजे के मध्य अभियान चलाया गया जिसमें 78 ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के विभिन्न धाराओं जैसे बिना लाइसेंस, नो पार्किंग, रॉन्ग साइड आदि पर कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे ई रिक्शा चालकों का जिनका पूर्व का ई-चालान पेंडिंग है, उनको मौके पर ही पेंडिंग ई-चालान का भुगतान कराया गया।शहर में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वाले आटो/ई रिक्शा के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Crime