BREAKING : अवैध अस्पतालों पर कसा शिकंजा! जशपुर में ‘मां भवानी आरोग्य संस्था’ पर ताला—वैध दस्तावेज न दिखाने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

BREAKING : अवैध अस्पतालों पर कसा शिकंजा! जशपुर में ‘मां भवानी आरोग्य संस्था’ पर ताला—वैध दस्तावेज न दिखाने पर प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जशपुर गिरांग मोड़ मां भवानी आरोग्य संस्था चिकित्सा केंद्र को किया सील

बिना पंजीयन के चल रहा था क्लिनिक

मौके पर छत्तीसगढ़ शासन का वैध पंजीयन का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को माँ भवानी आरोग्यम संस्था गिरांग मोड दोड़काचौरा जशपुर को अवैध रूप से चिकित्सा केंद्र संचालित करने पर संस्था को सील कर दिया गया है ।

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीएस जात्रा को निर्देश दिए थे कि जिले में जितने भी अवैध रूप से क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। मौके पर जाकर पंजीयन का सत्यापन करें और जिनके द्वारा वैध दस्तावेज जमा नहीं किया जा रहा है। उन अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं मेडिकल टीम द्वारा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे अवैध संचालित संस्था को सील किया गया।

Breaking Jashpur