प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से बदली कैलाशदानी की जिंदगी: कच्चे मकान की पीड़ा से पक्के घर की सुरक्षा तक, बारिश और जहरीले जीव-जंतुओं के डर से मिली पूरी राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से बदली कैलाशदानी की जिंदगी: कच्चे मकान की पीड़ा से पक्के घर की सुरक्षा तक, बारिश और जहरीले जीव-जंतुओं के डर से मिली पूरी राहत

प्रधानमंत्री आवास योजना से कैलाशदानी को मिला सुंदर घर : बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने और जहरीली जीव जंतु के डर से मिली राहत

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के कार्य को सुचारू रूप से जिले में संचालित किया जा रहा है।

जनपद पंचायत दुलदुला निवासी कैलाशदानी को अपना खुद का सुंदर घर मिलने से खुश हैं और मुख्यमंत्री‌ को दिए धन्यवाद. श्री कैलाशदानी को प्राधनमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत् जब आवास मिला तब उन्होंने योजना के महत्व को समझते हुए आवास को बड़ी ही उत्सुकता और सुंदर बनवाया है।

कैलाशदानी का एक छोटा सा परिवार है मजदूरी तथा खेती का कार्य करते है। खेती के मौसम खेती करते हैं और इसके पश्चात् मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते हैं। कैलाशदानी की सिर्फ 2.5 एकड़ भूमि है, जिसमें वह खेती कर अपना जीवन यापन करते हैं। इनका पुराना घर मिट्टी का था। जिसमें कई प्रकार की परेशानियों को झोलना पड़ता था, बारिश के मौसम में छत से पानी टपकना, जमीन पर सिलन आना और जहरीली जीव जंतु से डर बना रहता था। प्रधानमंत्री आवास योजना से अब इनका पक्का अवास बनने से इन सभी समस्याओं से निजात मिल गई है।

Jashpur