आरोपी -. मुकुंद केशरवानी पिता कृष्णा केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्र 10 भोगहापारा शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चाम्पा (छ.ग.)
जप्ती – 1 – नगदी रकम 13000/- रूपये, 2 – एक रियल मी कम्पनी का मोबाईल कीमत 10000/- रूपये.
आरोपी के विरूध्द धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की गई कार्यवाही. पर
जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। शिवरीनारायण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल के जरिए सट्टा खिलाने वाले आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से न केवल अवैध जुए के नेटवर्क पर चोट पहुंची है, बल्कि ऐसे कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी भी मिली है।
श्रीमती निवेदिता पाल (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप एवं सतरूपा तारम उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण में सट्टा खेलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है। जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रेड कार्यवाही कर आरोपी मुकुंद केशरवानी पिता कृष्णा केशरवानी उम्र 29 साल निवासी वार्ड क्रमांक 10 भोगहापारा शिवरीनारायण थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर-चांपा को मोबाईल में आनलाईन सट्टा खेलाते रंगे हाथों पकडा गया।
आरोपी के कब्जे से (1) सटृटा में लगे नगदी रकम 13000/- रूपये (2) एक रियलमी कम्पनी का मोबाईल की 10000/- रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 138/26 धारा – 06, 07 छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11 अप्रैल 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही में निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र कुमार टण्डन, आरक्षक प्रवीण साहू, आरक्षक राजेश कौशिक, आरक्षक बलराम यादव, एवं थाना शिवरीनारायण स्टॉफ का योगदान रहा।

