जबलपुर–रायपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी कोच वृद्धि का फैसला: मई से बदलेगा कोच संयोजन, AC श्रेणी की सीटें भी बढ़ेंगी

जबलपुर–रायपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी कोच वृद्धि का फैसला: मई से बदलेगा कोच संयोजन, AC श्रेणी की सीटें भी बढ़ेंगी

गाड़ी संख्या 11702/11701 (जबलपुर – रायपुर – जबलपुर) मूक माटी एक्सप्रेस में 2 अतिरिक्त कोच की सुविधा

रायपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की बेहतर यात्रा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 11702/11701 जबलपुर– रायपुर – जबलपुर मूक माटी एक्सप्रेस में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस वृद्धि से यात्रियों को अधिक बर्थ और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस ट्रेन की संरचना में यह बदलाव दो चरणों में प्रभावी होगा :-

👉 प्रथम चरण – दिनांक (13.04.2026 से) ट्रेन में कोच की कुल संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी जाएगी।

 जिसमें – वातानुकूलित चेयर कार – 01, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, द्वितीय श्रेणी शयनयान – 01, द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट – 04, सामान्य / अनारक्षित – 08, दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 01, एवं

जनरेटर कार – 01 सहित कुल 18 कोच है।

👉 द्वितीय चरण – दिनांक (14.05.2026 से) कोच की कुल संख्या 18 बनी रहेगी, लेकिन उनकी श्रेणियों में संशोधन किया जाएगा। जिसमें – वातानुकूलित चेयर कार – 01, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित – 01, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित – 02, द्वितीय श्रेणी शयनयान – 01, द्वितीय श्रेणी आरक्षित सीट – 04, सामान्य / अनारक्षित – 07, दिव्यांग अनुकूल सह गार्ड – 01, एवं जनरेटर कार– 01 सहित कुल 18 कोच है।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी टिकट की श्रेणी और कोच संख्या की जांच अवश्य कर लें।

Chhattisgarh