आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल कुल कीमती मशरुका लगभग 50 हजार रुपये किया गया बरामद।
आरोपी द्वारा मोटरसायकल की चोरी पश्चात मोटरसायकल की पहचान छुपाने नंबर प्लेट बदलकर कारित की गई थी घटना।
अम्बिकापुर : प्रार्थी दिनदयाल मानीकपुरी साकिन हरीपुर थाना जयनगर जिला सुरजपुर का थाना गांधीनगर आकर रिर्पोट दर्ज कराया कि दिनांक 03/04/26 को अपने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीडी डीलक्स क्रमांक सीजी 15 सीके 3361 को रात करीब 11.00 बजे नमनाकला वसुंधरा सन सीटी निर्माणाधीन मकान में जहा कि वह राज मिस्त्री का काम करता है लेबर क्वाटर के बाहर अपनी वाहन को खडी कर सो रहा था कि 03.00 से 04.00 के मध्य भोर में उठकर देखा कि प्रार्थी के मोटर सायकल को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है, आस पास पत्ता तलाश किया जो नहीं मिला, मामले मे प्रार्थी के रिर्पोट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 190/26 धारा 305 (बी) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी का कथन लेख कर प्रकरण मे चोरी की गई मोटरसायकल एवं प्रकरण के आरोपी का पत्ता तलाश किया जा रहा था, इस दौरान नमनाक़ला निवासी प्रिंस टोप्पो चोरी की मोटरसायकल सीडी डीलक्स से मोटरसायकल गैरेज आया था, जहा पर चोरी हुई मोटरसायकल का मालिक भी उपस्थित था, जो अपनी चोरी हुई मोटरसायकल को देखकर पहचान गया, मोटरसायकल का पीछे का नंबर प्लेट मिटा दिया गया था एवं आगे भाग मे पुराने नंबर प्लेट को हटाकर नया नंबर लगा दिया गया था, वाहन मालिक द्वारा अपनी वाहन को पहचान कर लेने पर वाहन लेकर आए युवक प्रिंस टोप्पो को पकड़कर पुलिस टीम को सूचित कर बुलाकर सुपुर्द किया गया है, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ किये जाने पर अपना नाम प्रिंस टोप्पो आत्मज अमित टोप्पो उम्र 19 वर्ष साकिन नमनाकला हाउसिंग बोर्ड थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के मोटरसायकल की चोरी कर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोटरसायकल बरामद किया गया है, आरोपी द्वारा मोटरसायकल का पहचान छुपाने के उद्देश्य से पीछा का नंबर मिटा दिया जाना एवं आगे का नंबर प्लेट मे दूसरा नंबर लगाया जाने पर प्रकरण में आरोपी के विरूद धारा 238 बी.एन.एस. जोड़कर प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, आरक्षक कुंदन पांडे, राहुल सिंह, रमन मंडल, उमेश गुप्ता, आनंद केरकेट्टा सक्रिय रहे।

