ऑपरेशन अंकुश का असर : आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, UPI ट्रांजेक्शन से खुला बड़ा नेटवर्क, बॉल-टू-बॉल सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

ऑपरेशन अंकुश का असर : आईपीएल सट्टा नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, UPI ट्रांजेक्शन से खुला बड़ा नेटवर्क, बॉल-टू-बॉल सट्टा लिखते दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 09 अप्रैल 2026 को साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि बोईरदादर स्थित गुरूकृपा प्रोविजन स्टोर के पास दो व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से कोलकाता और लखनऊ के बीच चल रहे आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच में बॉल टू बॉल सट्टा लिख रहे हैं।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी पंकज जय सिंह निवासी सिंधी कॉलोनी कच्ची खोली एवं जयदेव मित्रा निवासी देवांगन पारा बोईरदादर को गिरफ्तार किया गया। मौके पर जयदेव मित्रा सट्टा नोट करने के साथ मोबाइल पर सट्टा खेलते मिला । पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मोबाइल के माध्यम से क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे तथा सट्टा की राशि UPI के जरिए लेते थे। उन्होंने बताया कि पूरा लेनदेन मुख्य सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला, निवासी पंचवटी कॉलोनी चक्रधरनगर रायगढ़ के लिए किया जाता है, बताये।

चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक वीवो एवं एक सैमसंग मोबाइल जप्त किया गया, जिनमें “ALL PANELEXCH” और “JALWA-247” जैसे सट्टा साइट्स सक्रिय पाए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS के तहत पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, आरोपी सट्टा खाईवाल शानू बेरीवाला फरार है जिसकी तलाश जारी है।

1- पकंज  जय सिह  पिता गोविंद राम जय सिह  पता स‍िधी कालोनी पक्की खोली थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़.

2- जय देव मित्रा पिता सुखमय मित्रा पता देवांगन पारा बोईरदादर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ

फरार आरोपी – शानू बेरीवाल निवासी पंचवटी कालोनी चक्रधरनगर रायगढ.

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत ही रायगढ़ पुलिस को एक अन्य बड़ी सफलता मिली है, जिसमें पूर्व प्रकरण के फरार सट्टा खाईवाल एजाज अहमद उर्फ मन्नू, निवासी इंदिरा नगर रायगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

विदित हो कि 19 फरवरी 2026 को जमुनाईन चौक स्थित “अजय कोल्ड्रिंक्स एवं पान सेंटर” में हेमंत बत्रा नामक व्यक्ति द्वारा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की सूचना पर साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से एक एप्पल आईफोन 13 प्रो, एक एप्पल आईफोन 12 एवं नगद राशि जप्त की गई थी। मोबाइल जांच में “JMDBET.com” सट्टा साइट पर सक्रिय आईडी संचालित होना पाया गया।

पूछताछ में आरोपी हेमंत बत्रा ने बताया था कि वह रोहित अग्रवाल के साथ मिलकर सट्टा संचालित कर रहा था तथा संपूर्ण लेनदेन मुख्य खाईवाल मन्नू के लिए किया जाता था। विवेचना के दौरान साक्ष्य के आधार पर आरोपी एजाज उर्फ मन्नू की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और धारा 3(5) BNS प्रकरण में साक्ष्य अनुरूप धारा 238 बीएनएस जोड़ते हुए आरोपी एजाज अहमद उर्फ मन्नु पिता स्व० नशीर अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी इंदिरा नगर बाबा होटल के घर के पास थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Crime