शराब से स्वरोजगार तक : एसपी विजय पाण्डेय ने सबरिया समुदाय को दी नई दिशा, अवैध शराब छोड़ अब कर रहे रोजगार ! जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल ने बदली सैकड़ों ज़िंदगियाँ,

शराब से स्वरोजगार तक : एसपी विजय पाण्डेय ने सबरिया समुदाय को दी नई दिशा, अवैध शराब छोड़ अब कर रहे रोजगार ! जांजगीर-चांपा पुलिस की पहल ने बदली सैकड़ों ज़िंदगियाँ,

श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया कार्य सामुदायिक पुलिसिंग का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। उन्होंने जिले के सबरिया समुदाय, जो लंबे समय से अवैध शराब निर्माण जैसी गतिविधियों में संलग्न था, को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अभिनव पहल की गई। पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और विश्वास के साथ संवाद स्थापित कर समुदाय को जागरूक किया गया तथा उन्हें इस कुरीति से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया गया।

एसपी श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में समुदाय के लोगों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए, जिससे उन्होंने अवैध कार्यों को त्याग कर वैध और सम्मानजनक जीवन अपनाया। इस प्रयास से न केवल अपराध में कमी आई, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिला।

Chhattisgarh