अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में वारंटी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ लिए की गई चौतरफा घेराबंदी
अभियान के तहत विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों, स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
06 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपादित किया संपूर्ण अभियान
विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार 38 आरोपियों को भी दबोचा गया
संपूर्ण अभियान में फरार/स्थाई वारंटी/गिरफ्तार वारंटी सहित कुल 278 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
संपूर्ण अभियान में तकनीकी उपक्रमों एवं साधनों का सार्थक उपयोग करते हुए, आरोपियों के ठिकाने का पता लगाकर किया गया उन्हें गिरफ्तार
तकनीकी उपायों एवं माध्यमों से आरोपियों को कानपुर, राजस्थान, जामताड़ा, नोएडा आदि दीगर प्रांतो से किया गया गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थायी/गिरफ्तारी वारंट की अधिक से अधिक तामिली एवं विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किये जाने हेतु दिनांक 11.03.2026 से 08.04.2026 तक जिले में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार श्री अभिषेक सिंह, श्री हेमसागर सिदार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भाटापारा द्वारा, श्री तारेश साहू एसडीओपी भाटापारा, सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय एसडीओपी बलौदाबाजार, श्री कौशल किशोर वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कैम्प कसडोल एवं श्री प्रेमलाल साहू उप पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा द्वारा क्षेत्र अंतर्गत निवासरत स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी एवं विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों एवं ठिकानों की पहचान कर उन्हें चिन्हित करने करते हुए आरोपियों के जिलावार सूची तैयार की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी करने का कार्य संपादित किया गया।
इस प्रकार “विशेष अभियान” को 06 राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित लगभग 300 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने सफलतापूर्वक संपादित किया गया। संपूर्ण अभियान के तहत सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय की टीम द्वारा थाना पलारी, सिटी कोतवाली, लवन एवं चौकी करहीबाजार क्षेत्र अंतर्गत, श्री कौशल किशोर वासनिक की टीम द्वारा थाना कसडोल, गिधौरी, गिधपुरी, राजादेवरी, चौकी गिरौदपुरी, सोनाखान एवं बया क्षेत्र अंतर्गत, श्री तारेश साहू की टीम द्वारा थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, सुहेला, सिमगा एवं श्री प्रेमलाल साहू की टीम द्वारा थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत संबंधित थाना/चौकी के पुलिस बल के साथ वारंटियों एवं फरार आरोपियों के निवास, छिपने के संभावित ठिकानों में “विशेष अभियान” के तहत चौतरफा घेराबंदी करते हुए आकस्मिक दबिश दिया गया।
संपूर्ण अभियान में पुलिस टीम द्वारा वारंटियों एवं फरार आरोपियों के छिपने के संभावित ठिकानों पर आकस्मिक दबिश दिया गया, जिसमें आरोपियों को भागने या पुलिस से बचने का किसी प्रकार का मौका नहीं मिला। अभियान में पुलिस टीम द्वारा 10 वर्ष पूर्व के जारी स्थाई वारंटी को भी पकड़ा गया। इसके अतिरिक्त वारंटियों में गंभीर संपत्ति संबंधी अपराध, शारीरिक अपराध, पशु तस्करी एवं चोरी आदि के आरोपी भी शामिल है। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न मामलों में फरार 38 आरोपियों को पकड़ा गया है, सांथ ही 133 स्थाई वारंटी एवं 107 गिरफ्तारी वारंट तामील किया गया है। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा संपूर्ण धरपकड़ अभियान में स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी एवं फरार आरोपियों सहित कुल 278 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
विशेष अभियान में साइबर सेल द्वारा फरार आरोपियों के ठिकानों के संबंध में तकनीकी उपायों एवं उपक्रमों का भी सार्थक उपयोग किया गया। पुलिस टीम द्वारा इन्हीं विशेष तकनीकी उपक्रमों की सहायता से आरोपियों की पतासाजी करते हुए राजस्थान, नोएडा, कानपुर, आदि दीगर प्रांतों से पकड़ा गया। थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत एक युवती को आत्महत्या करने के लिए दुष्प्रेरित करने वाले आरोपी को तकनीकी उपक्रमों के माध्यम से कानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता द्वारा “विशेष धरपकड़ अभियान” के सफलता पूर्वक संचालन के लिये जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी गई है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के प्रभावशाली ऑपरेशन लगातार चलाये जाने हेतु बताया गया।

