छात्राओं को मिलेगा बेहतर भविष्य का आधार: लाइवलीहुड कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की पहल, कलेक्टर ने आवास, पोषण और बुनियादी सुविधाओं पर जताई गंभीरता

छात्राओं को मिलेगा बेहतर भविष्य का आधार: लाइवलीहुड कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई शुरू करने की पहल, कलेक्टर ने आवास, पोषण और बुनियादी सुविधाओं पर जताई गंभीरता

जशपुर कलेक्टर ने लाइवलीहुड कालेज का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना की ली जानकारी

लाइवलीहुड कालेज में प्रथम वर्ष नर्सिंग कॉलेज किया जाएगा शुरू

भवन में सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

भोजन की गुणवत्ता को ठीक करके छात्राओं को पौष्टिक आहार देने के निर्देश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को लाइवलीहुड कालेज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री कौशल विकास के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न ट्रेड की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान जानकारी दी की इस वर्ष नर्सिंग कालेज का वैकल्पिक व्यवस्था के तहत लाइवलीहुड कालेज में  प्रथम वर्ष की क्लास का संचालन किया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भवन का निरीक्षण किया और पेयजल, शौचालय की स्थिति सहित अन्य सुविधाओं की भी जानकारी ली।

कलेक्टर ने आर ई एस के कार्यपालन अभियंता राजेश श्रीवास्तव को छत में पानी के सिपेज को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। इलेक्ट्रानिक वायरिंग, कपड़े धोने के लिए शेड बनाने,आदि अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले छात्राओं के लिए लाइवलीहुड कालेज में रहने की व्यस्था करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान लाइवलीहुड कालेज में बच्चों को दी जा रही भोजन व्यस्था की जानकारी ली। और गुणवत्ता को लेकर नाराजगी व्यक्त की और भोजन की गुणवत्ता को ठीक करने के निर्देश दिए हैं और छात्राओं को पौष्टिक आहार देने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि लाइवलीहुड कालेज जशपुर में वर्तमान में 180 युवाओं को विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इनमें कम्प्यूटर ग्राफिक्स,जल वितरण संचालक, इलेक्ट्रिशियन और योगा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोर्स पूरा होने के बाद युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, डीपीएम राजीव रंजन मिश्रा, आरई एस के एसडीओ अमित देव सिंह और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Jashpur